मंगलवार, 7 मई 2019

क्या है रुद्राक्ष और रुद्राक्ष का महत्व?
क्या है रुद्राक्ष और रुद्राक्ष का महत्व?
कौलान्तक पीठ हिमालय: रुद्राक्ष यानी जिसे रुद्र का अक्ष यानी आंसू कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार रुद्राक्ष की उत्पत्ति रूद्र यानी भगवान शिव के आंसुओं से हुई है। रुद्राक्षों को आध्यात्मिक योगिक आभूषण की तरह धारण किया जाता रहा है। ये मान्यता है कि रुद्राक्ष इस धरती पर अकेली ऐसी वस्तु है, जिसमें स्वयं शिव का तेज शक्ति के रूप में विद्यमान रहता है। रुद्राक्ष की महिमा से बहुत से ग्रन्थ भरे पड़े हैं। रुद्राक्ष एक मुखी से ले कर तीस मुखी तक पाए जाते हैं। इसके अतिरिक्त भी रुद्राक्ष कई प्रकार के होते हैं जैसे गौरी-शंकर रुद्राक्ष, गणपति रुद्राक्ष, भद्राक्ष। साथ ही रुद्राक्ष के तीन प्रमुख रंग भी होते हैं काला,लाल और पीला। रुद्राक्ष कैसे धारण करें? इसके कुछ नियम है-

- रुद्राक्ष को कलाई, गला और हृदय पर धारण किया जा सकता है।
- इसे गले में धारण करना सर्वोत्तम होगा। वहीं कलाई में 12, गले में 36 और ह्रदय पर 108 दानों को धारण करना चाहिए।
- हृदय तक लाल धागे में एक दाना रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं।
- सावन में, सोमवार को और शिवरात्री के दिन रुद्राक्ष धारण करना सबसे अच्छा होता है। रुद्राक्ष धारण करने के पहले उसे शिव जी को समर्पित करना चाहिए।
- उसी माला या रुद्राक्ष पर मंत्र जाप करना चाहिए।

रुद्राक्ष धारण करने के बहुत से लाभ हैं किन्तु कुछ साधारण लाभ निम्न हैं।

- रुद्राक्ष को लेकर मान्यता है कि इसको धारण करने से कई तरह की शारीरिक समस्याएं दूर हो जाती हैं।
- वैज्ञानिक परिक्षण में भी यह बात साबित हो चुकी है कि दिल के रोगियों में रुद्राक्ष धारण करने से बहुत फायदा होता है।
- रुद्राक्ष धारण करने से व्यक्ति पर महालक्ष्मी की कृपा होती है। जीवन में सभी सुख सुविधाएं प्राप्त हो जाती हैं।
- इसे धारण करने से हर तरह की मनोकामना पूरी होती है।
- रुद्राक्ष धारण करने से कठिन साधना करने के बाद मिलने वाले फल के बराबर लाभ होता है।
- रुद्राक्ष धारण करने से व्यक्ति को अपने पापों से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही वो भाग्यशाली भी बनते हैं।

रुद्राक्ष के मुख से उनकी उपयोगिता और अधिक बनती है। एक मुखी रुद्राक्ष सर्वश्रेष्ठ माना गया है जबकि पंचमुखी सभी के लिए समान रूप से उपयोगी बताया गया है। यदि रुद्राक्ष को मंत्र सहित धारण किया जाए तो आध्यात्मिक बल में भी वृद्धि होती है। शिवलिंग पर रुद्राक्ष अर्पित करना महापुण्यदायक कहा गया है। रुद्राक्ष को छूना और देखना भी इच्छित क्षेत्र में उन्नति देने वाला होता है।
-----------------------------------------
#रुद्राक्ष #महत्व #कौलान्तक_पीठ_हिमालय #महापुण्यदायक #पंचमुखी #एकमुखी #मंत्र #भाग्यशाली #मनोकामना #शिव_जी #शिवलिंग

गुरुवार, 2 मई 2019

पूजा सामग्री का महत्त्व
मौली "शक्ति तत्त्व" का प्रतीक है और ये सुरक्षा का भी प्रतीक है । मौली शक्ति का "महाकवच" माना जाता है इसलिए निरंतर और नित्य आपको हाथ मेँ मौली धारण करने को कहा जाता है । हर गृहस्थ को ये करना चाहिए और समस्त देवताओँ और देवियोँ की पूजा मेँ मौली का विशेष स्थान है । मौली धारण करने से कृत्याप्रयोग, अकाल मृत्यु और समस्त प्रकार की दुर्धटनाओँ और विघ्न-बाधाओँ से सुरक्षा मिलती है इसलिए भी इष्ट के नाम से मौली धारण की जाती है और मौली "सुरक्षा कवच" है । तो संपूर्ण परिवार की सुरक्षा भी मौली से होती है इसलिए मौली मेँ तीन बार उसको लपेटकर गाँठ उसमेँ डाली जाती है । मौली धारण करने का मन्त्र है और इष्ट को देने का मन्त्र है : ॐ भ्रौं श्री इष्ट देवताय नमः रक्षा बन्धनं समर्पयामि ॥ (जब आप इष्ट को देँ) और जब आप स्वयं पहने तो : ॐ भ्रौं श्री इष्ट देवताय नमः रक्षा बन्धनं कुरु ॥ इस प्रकार से आपको मन्त्र कहना चाहिए और मौलीसूत्र को इष्ट के विग्रह के हाथोँ मेँ बान्धना चाहिए और स्वयं भी । मौली इष्ट को अर्पित करने से देवता नियमित रुप से भक्त के घर मेँ ही निवास करने लगते है और इष्ट को चढाई गई मौली का एक टूकडा अपने हाथ मेँ पहनने से करोडोँ शत्रुओँ के मध्य भी आपकी रक्षा होती है और मौली मन्दिर मेँ यदि आप अर्पित करते है तो समस्त गुप्त मनोकामनाएँ तो पूर्ण होती ही है लेकिन वाक् चातुर्य और बोलने की आपको अद्भुत क्षमता की प्राप्ति होती है ये एक सिद्ध प्रयोग है । - महासिद्ध ईशपुत्र